Mp Crime : साहसी महिला ने मनचले को सिखाया सबक, सरेराह की जमकर धुलाई

Mp Crime : साहसी महिला ने मनचले को सिखाया सबक, सरेराह की जमकर धुलाई
X
Mp Crime : विदिशा। एक महिला ने साहस का परिचय देते हुए छेड़खानी करने वाले आरोपी पर जमकर हाथ साफ किया। आरोपी द्वारा महिला पर की गई अभद्र टिपप्णी और गाली गलौच करने के कारण महिला बहुत गुस्से में थी और सरेराह वह आरोपी पर जमकर बरसी। इस दौरान आरोपी खुद को बचाने की गुहार लोगों से करता रहा।

Mp Crime : विदिशा। एक महिला (Woman) ने साहस (courage) का परिचय (inform) देते हुए छेड़खानी करने वाले आरोपी (accuse) पर जमकर हाथ (beat) साफ किया। आरोपी द्वारा महिला पर की गई अभद्र टिपप्णी और गाली गलौच (obscene) करने के कारण महिला बहुत गुस्से में थी और सरेराह वह आरोपी पर जमकर बरसी। इस दौरान आरोपी खुद को बचाने की गुहार लोगों से करता रहा।

महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह रास्ते से जा रही थी तभी उसी रास्ते में एक मनचला महिला का पीछा करते हुए उससे लगातार अश्लील ईशारे करते हुए अभद्र टिपप्णी कर रहा था। महिला ने पहले तो इसे नजर अंदाज कर आगे बढ़ने का सोचा लेकिन आरोपी की हरकतें और पीछा करने पर वह बहुत क्रोधित हुई और जमकर आरोपी पर महिला ने घूसे बरसाने शुरू कर दिये।

राहगीरों ने बनाया वीडियो

बताया जा रहा है कि विदिशा के माधवगंज बाजार में महिला किसी काम से पहुंची थी। तभी एक मनचले ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों को नजरअंदाज करते हुए महिला लगातार आगे बढ रही थी। लेकिन आरोपी ने इसे महिला की कमजोरी समझी और लगातार हरकते करने में मशगूल रहा। तभी महिला के सब्र का बांध टूट गया और महिला हाथापाई पर उतर आई।

मनचले को महिला द्वारा पीटे जाने पर राह चलते लोगों ने घटना का वीडियो बन कर वॉयरल कर दिया। वॉयरल वीडियो में महिला आरोपी पर हाथ उठाते, दांत काटते और जमीन पर पटक कर आरोपी की धुलाई करते हुए देखी जा रही है। महिला के इस साहस की वहां पर मौजूद लोगों ने प्रशंसा भी की। आरोपी को पीटने के बाद महिला द्वारा फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


Tags

Next Story