MP CRIME : रूपयों के लेन-देन काे लेकर विवाद, हथियार के हमले से लोग घायल

MP CRIME : दमोह। जिले में रूपयों (Money) के लेन-देन (Exchange) को लेकर 2 पक्षों (Parties) के बीच भारी विवाद (Fight) की घटना (Case) हो गई है। इस विवाद के चलते दोनों ही पक्षों की ओर से धारदार हथियार चलाने के साथ ही लाठी डंडे भी चलाये गये। जिससे दोनों ही ओर से 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार 5 हजार रूपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। बहस होत होते यहां पर लाठी डंडे और चाकूओं से हमला शुरू हो गया। इस भयानक हमले के कारण दोनों हर पक्षों से लोग घायल हो गये हैं। घायल सभी चार लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात जबलपुर नाका चौकी के आम चौपरा के पास दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते कार्यवाही शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS