MP CRIME : बदमाशों ने पत्थर चला कर की लूट की कोशिश, कार सवार घायल

MP CRIME : बैतूल। जिले के नागपुर (Nagpur) फोरलेन (Fore Lane) पर बदमाशों (Criminals) द्वारा की वारदात (Crime) सामने आई है। फोरलेन के मिलानपुर टोल प्लाजा (Toll Plaza) के नजदीक खड़ी एक कार पर कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया है। जिससे कार में बैठे लोग बुरी तरह से चोटिल हो गये हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार हुई इस घटना के दौरान कार में उस समय कुछ युवक थे। जिन पर यह पत्थराव की घटना की गई। घायल युवकों द्वारा जानकारी दी गई है कि उनके साथ लूट का प्रयास किया गया था। विरोध करने पर बदमाशों द्वारा इस तरह का कृत्य किया गया है।
पुलिस की तहकीकात
घायलों के अनुसार वह अपनी कार से जयपुर से हैदराबाद के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार में 2 युवक सवार थे। दोनों युवक थकान की वजह से टोल प्लाजा के पास कार रोककर आराम कर रहे थे। तभी तीन से चार की संख्या में बदमाश यहां पहुंचे और युवकों को लूटने का प्रयास करने लगे।
घायलों के अनुसार बदमाशों का विराेध करने पर उन्होंने पथराव कर दिया। बडे बडे पत्थरों के चलाये जाने से कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। इस दौरान दोनों युवको को गंभीर चोटें भी आ गई है। बदमाशों से खुद के बचाव के लिए दोनों युवकों ने शोर भी मचाया। लेकिन घटना स्थल पर उनकी मदद करने के लिए कोई भी नहीं पहुंच पाया। इस दौरान बदमशों ने मौका पाकर एक युवक के हाथ मे पहनी गई सोने की अंगूठी भी छीन ली गई। घायलों युवकों ने अपने दम पर बदमाशों का पूरा मुकाबला किया, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने और उनके पास हथियारों का ड़र होने से युवक कमजोर पड़ गये। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर टोल प्लाजा के पास बदमाशों द्वारा यह वारदात की गई। मामले की शिकायत होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS