Mp Crime : दुष्कर्म करने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने दी सजा, बंधक बना कर की जमकर पिटाई

Mp Crime : श्योपुर। महिला (Woman) से दुष्कर्म (Rape) करने वाले एक आरोपी (Accuse) को ग्रामीणों (villagers) ने एक कड़ी सजा (Punishment) दी की आरोपी अब सदियों तक ऐसा करने की तो दूर ऐसा सोचने की भी हिम्मत अब शायद ही कर पाये। आरोपी की चीखे बता रही हैं कि उसे यह घृणित अपराध करने की सजा क्या-क्या हो सकती है।
श्योपुर जिले में एक घटना सामने आई है जहां एक आरोपी अपने रिश्ते दार के घर आया हुआ था। आरोपी ने यहां मौका पा कर एक महिला को घर पर अकेला पाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के इस घृणित कर्म की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुद ही आरोपी को बंधक बनाते हुए एक पेड़ से बांधा और उस पर जम कर डंडे बरसाये। इस दौरान आरोपी लगातार दर्द से चीखता रहा।
पुलिस करेगी मामले की जांच
बताया जा रहा है कि जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के पास स्थित एक गांव में आरोपी रंजीत रावत अपने रिश्तेदार के यहां आया था। आरोपी पिछले कई दिनों से रिश्तेदार के घर पर ही रूका था। आरोपी ने यहां पर पडोसी की रहने वाली एक महिला को घर पर अकेला पाते ही जबरन वहां पहुंचा और उसने दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा किये गये इस कृत्य की लोगों को जानकारी मिली।
आरोपी को महिला के घर में देख ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी रंजीत रावत खुद को बक्छने की लोगों से मिन्नतें करता रहा। लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक भी नहीं सुनी और आरोपी का वीडियो भी बना लिया। अरोपी को सजा देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस में दी। मौके पर पहुची पुलिस की टीम आरोपी को अपने साथ ले आई। जांच के बाद पुलिस आरोपी पर कड़ी धाराएं लगा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS