MP CRIME : युवक ने महिला को मार कर की आत्महत्या, गोलीबारी में महिला को बचाने गए भाई की हालत गंभीर

MP CRIME : दतिया। दतिया (Datiya) जिले के इंदरगढ़ थाना (Indergarh Thana) क्षेत्र के ग्राम ररूआ जीवन (Rarua jeevan) में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते एक युवक (man) ने गोली (Firing) चला दी। जिससे इस घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।
इस हादसे में बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा चलाई गई गोली से एक महिला जिसकी पहचान वर्षा पत्नी कैलाश जाटव के रूप में की गई है। आरोपी ने मृतका के भाई पर भी गोली चलाई है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे से पूरे गांव में दहशत को महौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना कर रही है।
पुलिस कर रही मुआयना
पुलिस के अनुसार मृतक आरोपी राहुल जाटव ने अपने रिश्तेदार कैलाश जाटव की पत्नी वर्षा जिसकी उम्र 22 वर्ष थी उस पर गोली चलाई। गोली लगने से वर्षा की मौके पर ही हुई मौत। आरोपी ने महिला का रिश्ते में बहनोई लगता था। इस गोली बारी के दौरान उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वहीं महिला के भाई को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी कैलाश जाटव उम्र 22 साल को उसी के नंदोई राहुल जाटव निवासी छपार यूपी ने मारी गोली मारी थी। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। इस हादसे के दौरान अपनी बहन को बचाने गए उसके भाई आकाश को भी आरोपी ने गोली मारी थी। जिसे घायल अवस्थ में अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतका का भाई आकाश पुत्र सूरज सूरज सिंह जाटव उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसका इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS