MP : दबंगो ने किया विधवा से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

MP : दबंगो ने किया विधवा से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार, 2 फरार
X
बदमाश पंचायत भवन में बैठकर पी रहे थे शराब, महिला की हालत खराब, संजय गांधी अस्पताल में कराया भर्ती। पढ़िए पूरी खबर-

रीवा। मध्यप्रदेश में भी अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है आये दिन महिलाओं के साथ रेप की घटनायें होती जा रही है। ताजा मामला रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक विधवा महिला के साथ आधा दर्जन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों का आरोप है की गांव के कुछ दबंगो ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज करते हुए 4 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच अब दुष्कर्म की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है तथा आरोपी बेखौफ होकर सड़कों पर घूमते हुए देखे जा रहे हैं। अभी यूपी के हाथरस में एक दलित लड़की से दरिंदगी और मौत का मामला थमा भी नहीं था कि मध्य प्रदेश के रीवा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंग बदमाश पंचायत भवन में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी पास से ही गुजर रही विधवा महिला को बुलाकर उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे मारने की धमकी देने लगे। बदमाशों ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसकी हालत खराब हो गई और महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर अब उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story