MP : डकैत गिरोह का पर्दाफाश, एसपी ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

शाजापुर। पुलिस ने डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। घर से बाहर सो रहे बुजुर्ग के हाथ पैर बांधकर डकैती करने वाले अज्ञात 5 बदमाशों को पकड़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसका खुलासा किया है। साथ ही 12 साल से फरार चल रहे युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह घटना शाजापुर जिले के पिपलिया इंदौर गांव में घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग के हाथ पैर बांधकर 8-9 जून 2020 की दरमियानी रात में डकैती करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि डकैती के दौरान डकैत ट्रैक्टर एवं भैंस चुरा कर भाग गए थे, जिसकी सूचना थाना कोतवाली में दी गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरएस प्रजापति के निर्देश पर थाना प्रभारी अजीत तिवारी एक टीम बनाकर सरगर्मी से अज्ञात डकैतों की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर पांच आरोपियों को समसखेड़ी जिला देवास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन लोग अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी भी तलाश की जा रही है साथ ही 12 साल से फरार चल रहे हैं। शाजापुर जिले के ग्राम बाईहेड़ा निवासी हफीज खां को भी 28 साल बाद सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हाफिज खान ने 1992 में मोटर एवं पाइप चोरी कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तत्कालीन समय में पकड़ कर न्यायालय में पेश किया था लेकिन हफीज खान न्यायालय में पेशी के दौरान 2008 से फरार हो गया था।
हफीज खान जगह बदल-बदल कर अपने परिवार को रख रहा था। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर 21/06/2020 को सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामलों की जानकारी पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS