MP : दिन में तीन बार भूकंप के झटके, शहरवासी सहमे, प्रशासन की बैठकों का दौर शुरू

MP : दिन में तीन बार भूकंप के झटके, शहरवासी सहमे, प्रशासन की बैठकों का दौर शुरू
X
तीसरे भूकम्प झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही, दो दिन पहले ही भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। पढ़िए पूरी खबर-

सिवनी। जिले में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोग कांप गए। आज दिन में तीन बार भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। तीसरे भूकम्प झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। भूकंप की तीव्रता जमीन से 10 किलोमीटर नीचे केंद्र से महसूस की गई। सिवनी शहर में प्रतिदिन भूकम्प के झटके महसूस किये जा रहे हैं। इसके बाद से शहरवासी चिंता में डरे सहमे हैं और स्थानीय जिला प्रशासन की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

बता दें दो दिन पहले ही भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और कई घरों की दीवारों में दरार पड़ गई थी। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सर्वेक्षण करने के बाद दोबारा से भूकंप के झटके आने की चेतावनी भी दी थी। शनिवार को एक बार फिर सिवनी की धरती हिल गई। लोग एक बार फिर अपने घरों से बाहर निकल आए। जबलपुर के भू सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भूकंपीय मीटर के आंकलन के बाद इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

लोगों के मुताबिक ऐसा जैसे कंपकपी छूट रही है। हमारे घर के पलंग, कुर्सी टेबल, खिड़की दरवाजे सभी हिल रहे थे। करीब 10 सेकंट तक सबकुछ कंपकपा रहा था। रात और दिन हम लोग दहशत में जी रहे हैं।

Tags

Next Story