MP Election 2023 : कांग्रेस नेता रवि शर्मा के साथ 1 हजार कार्यकर्ता भाजपा में आए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर रायसेन जिले के बेगमगंज के कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, कद्दावर किसान नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रवि शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रायसेन जिले के एक हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस की सूची में 50 से ज्यादा नेताओं का दामन दागदार: कविता
कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद अब कांग्रेस का विरोध भोपाल तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने गंभीर चिंतन और मंथन कर दागी, आरोपियों और महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को टिकट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं, महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं, महिलाओं पर अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। ऐसे प्रत्याशियों के चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने कही। पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस ने 144 नामों की पहली सूची में 50 से ज्यादा नेताओं का दामन दागदार रहा है। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया और टिकट की दौड़ से बाहर का रास्ता दिखा दिया।अब वही कार्यकर्ता कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस में हमेशा टिकट उसी को मिलता है, जिसके पास धन-दौलत हो या फिर किसी बड़े नेता का करीबी हो।
13 से ज्यादा स्थानों पर गुटबाजी खुलकर सड़कों पर दिख रही:
प्रदेश महामंत्री पाटीदार ने कहा कि बुधनी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल का विरोध भोपाल तक पहुंच चुका है। सतना जिले की नागौद सीट से 2013 में कांग्रेस विधायक रहे यादवेंद्र सिंह टिकट कटने के कुछ ही घंटे बाद भोपाल में आकर बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस नेतृत्व सहित दिग्विजय सिंह ने टिकट को लेकर पूरी तरह उन्हें आश्वस्त किया था और कहा गया था कि तैयारी करो। कांग्रेस में 13 से ज्यादा स्थानों पर गुटबाजी खुलकर सड़कों पर दिख रही है। इसके अलावा अंदर ही अंदर कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता गलत प्रत्याशी को टिकट देने पर उसे हराने की दिशा में काम करने लग गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS