MP Election 2023 : भोपाल करेगा वोट... मतदाताओं को जागरूक करने निकाली बाइक रैली

भोपाल। करेगा वोट थीम पर रविवार को राजधानी में जन-जागरूकता के लिए 15 जगहों से बाइक रैली निकाली गई। इनमें करीब एक हजार से ज्यादा बाइकर्स शामिल हुए। अटल पथ पर कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। 15 अलग-अलग स्थानों से बाइकर्स रैली के रूप में अटल पथ पर पहुंचे। यहां से भारत माता चौराहे तक निकाली गई रैली। भोपाल करेगा वोट का दिया संदेश।बता दें कि करोंद चौराहा, भानपुर, शाहजहांनाबाद, गांधी नगर, आनंद नगर, बजरंग मार्केट बरखेड़ा, गोविंदपुरा, एक्सटाल कालेज जहांगीराबाद, आइटीआइ तिराहा, चांदबड़, शैतान सिंह चौराहा, कोलार, जिंसी तिराहा, मालवीय नगर और इतवारा से अलग-अलग 15 जत्थों में रैली निकाली गई, जो दोपहर 12 बजे अटल पथ पर पहुंची। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर आशीष सिंह ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए मतदाता जागरुकता का संदेश दिया।
कलेक्टर ने शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ
कलेक्टर आशीष सिंह ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब शत प्रतिशत मतदाता मतदान करेंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए जरूरी है कि सभी मतदाता 17 नवंबर को निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करें। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुक करें, जिससे भोपाल मतदान के मामले में नंबर वन बन सके। वहीं कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS