MP Election 2023: विधान सभा चुनाव से पहले पार्टियों में बड़ा उलट फेर, दतिया और खातेगांव के इन नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ

MP Election 2023: विधान सभा चुनाव से पहले पार्टियों में बड़ा उलट फेर, दतिया और खातेगांव के इन नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
X
दतिया के कांग्रेस के पूर्व पूर्व प्रदेश महामंत्री भानु ठाकुर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दमन थाम लिया है और भानू ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी व परिवारवाद के आरोप लगाए हैं। साथ ही खातेगांव के पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंडावाला ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफ़ा दे दिया है।

MP Congress Candidate List: भोपाल। मप्र कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी। इसमें 88 नामों का एलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 144 नामों का एलान कर चुकी है। प्रदेश की 230 में से 229 पर कांग्रेस प्रत्याशी तय हो गए हैं। बैतूल जिले की आमला सीट पर नाम तय होना बाकि है।

इसी के साथ कांग्रेस के सात नेताओं के टिकट भी काट दिए हैं। जिसके बाद उनके बगावती तेवर देखने को मिले हैं। हाल ही में टिकट कटने के बाद मुरैना से कांग्रेस विधायक राकेश मावाई का मोबाइल पर बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। वे भी अपने टिकट कटने के कारण काफ़ी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

इसी के साथ ही दतिया के कांग्रेस के पूर्व पूर्व प्रदेश महामंत्री भानु ठाकुर ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दमन थाम लिया है और भानू ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी व परिवारवाद के आरोप लगाए हैं। बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस पार्टी से इन्होंने त्याग पत्र दे दिया था। उन्होंने भाजपा कार्यालय में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली।

खातेगांव से दीपक जोशी को टिकट

खातेगांव के पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंडावाला ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफ़ा दे दिया है। सूत्रों की मानो तो लक्ष्मीनारायण बड़ावाला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ सकते है। बता दें कि खातेगांव से दीपक जोशी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। दीपक जोशी हाटपिपलिया के रहने वाले हैं। सूत्रों की माने तो अब स्थानीय उम्मीदवार बाहरी प्रत्याशी से नाराज दिखाई दे रहे हैं।

लक्ष्मी नारायण बांडावाला ने लिखा कमलनाथ को पत्र

वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बांडावाला ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर कमलनाथ को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि कमलनाथ जी के द्वारा बार-बार बयान दिया जा रहा था कि स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा, लेकिन टिकट अब बाहरी व्यक्ति को खातेगांव विधानसभा से मिला है। लक्ष्मी नारायण बडावाला का खातेगांव क्षेत्र मे एक बड़ा नाम है, 30 वर्ष से अधिक कांग्रेस मे कार्य कर रहे थे साथ ही सज्जन सिंह वर्मा के खास माने जाते है। अब उनके समर्थक और कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं,, सूत्रों की माने तो लक्ष्मीनारायण बदा वाला अब निर्दलीय या गोंडवाना पार्टी से चुनाव लड़ सकते है।

Tags

Next Story