Mp Election 2023: दिल्ली में बीजेपी चुनाव समिति की बड़ी बैठक, आज जारी हो सकती है पांचवी सूची

Mp Election 2023: नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। लगभग पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। तो वहीं बीजेपी ने अबतक 136 सीटों पर नामों का ऐलान कर दिया हैं। वहीं बची हुई 94 सीटों पर मंथन लगातार जारी है। आज दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।
जानकारी के मुताबिक, आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी सीईसी की बैठक होनी है। जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत तेलंगाना के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी कैंडिडेट की पांचवी सूची जारी कर सकती हैं।
सीएम शिवराज भी होगे बैठक में शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जहां वे बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे। आपको बता दें कि इसके पहले मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। यह मीटिंग करीब 4 घंटे तक चली। जिसमें बची हुई 94 सीटों पर मंथन किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS