MP Election 2023 : दो-तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: केंद्रीय मंत्री तोमर

MP Election 2023 : दो-तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार: केंद्रीय मंत्री तोमर
X
भाजपा की सरकार जन सेवा का काम करती है। मैं हर जन आशीर्वाद यात्रा में देख रहा हूं कि जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

भोपाल। भाजपा की सरकार जन सेवा का काम करती है। मैं हर जन आशीर्वाद यात्रा में देख रहा हूं कि जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। यह समर्थन इस बात का प्रमाण है कि आने वाले चुनाव में भाजपा की मध्यप्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के अंतर्गत बुधनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

जनसभा को कार्तिकेय ने भी किया संबोधित

नीमच से प्रारंभ हुई जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को बुधनी विधानसभा पहुंची। बुधनी में हुए रोड शो में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश शासन के मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान रथ पर सवार थे। जगह जगह यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। सैकड़ों की संख्या में युवा दो पहिया वाहनों पर सवार होकर भारत माता की जय के उदघोष के साथ चल रहे थे। ग्राम पांडाडोर में यात्रा का जगह-जगह उत्सवी माहौल था। सभा को कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा- डाकुओं और नक्सलियों पर लगाई रोक

भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश डाकुओं से मुक्त हुआ है और नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। यही वजह है कि आज मध्यप्रदेश शांति का टापू बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने किसानों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। यह बात शुक्रवार को विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पृथ्वीपुर विधानसभा के दिगौड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कही। मंत्री शुक्ला ने कहा कि पिछले 3 सालों में नक्सल विरोधी अभियान में 1.42 करोड रुपए के 8 इनामी नक्सली मारे जा चुके हैं।

पृथ्वीपुर विधानसभा के दिगौडा में हुई सभा

शुक्ला ने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने 15,000 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य की करीब 23,000 एकड़ भूमि भू माफिया से मुक्त कराई गई है। सभा के दौरान प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, पृथ्वीपुर विधायक शिशुपाल यादव, जिला अध्यक्ष टीकमगढ़ अमित नूना, गणेनी लाल नायक, अनिल पाण्डेय उपस्थित रहे।

Tags

Next Story