MP Election 2023 : भाजपा जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की पार्टी : राजीव शुक्ला

MP Election 2023 : भाजपा जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की पार्टी : राजीव शुक्ला
X
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे रोटी को जलने से बचाने के लिए पलटना पड़ता है

भोपाल। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे रोटी को जलने से बचाने के लिए पलटना पड़ता है, वैसे ही प्रदेश में अत्याचार, भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए 18 साल की शिवराज सरकार को पलटना होगा। भाजपा जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की पार्टी है। शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव अब महत्वपूर्ण चुनाव हो चुका है। पुराने जमाने में लोग कहते थे कि सत्य की बड़ी शक्ति होती है, लेकिन भाजपा के समय में झूठ की शक्ति दिखाई दे रही है। यह इतनी घोषणा कर देते हैं कि जो रेवड़ी के साथ गट्टे मिलते हैं, उनसे आगे भी निकल जाते हैं।

सरकारी एजेंसियों का उपयोग कर विपक्ष को डरा रही है भाजपा

शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने शक्तियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। गवर्नमेंट एजेंसियों का उपयोग करके भाजपा ने धनबल के जरिए विपक्ष को दबाना और धमकाना शुरू कर दिया है। जनता ने जिस तरह से कर्नाटक में जनादेश दिया कि यह तोड़फोड़ जोड़-तोड़ से बहुत दूर हो चुके हैं, वैसा ही मध्यप्रदेश में होने वाला है। उन्होंने कहा कि आप देख रहे होंगे कि आज पूरे मप्र में किसान बीज और खाद के लिए आंदोलन कर रहा है और सड़कों पर है।

Tags

Next Story