MP Election 2023 : मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री आज निवाड़ी एवं ग्वालियर प्रवास पर

MP Election 2023 : मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री आज निवाड़ी एवं ग्वालियर प्रवास पर
X
मध्यप्रदेश विधानचुनाव चुनाव के चलते भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 24 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानचुनाव चुनाव के चलते भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 24 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी जिले के ओरछा, सीहोर जिले के बुधनी, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर, मुरैना जिले के दिमनी, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दमोह और नरसिंहपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 24 अक्टूबर को सुबह निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचेंगे, जहां राम राजा के दर्शन करने के पश्चात चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद बुधनी जिले के दौरे पर रहेंगे और देर रात भोपाल के कैंची छोला दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर 12 बजे ग्वालियर संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के पश्चात मुरैना जिले के दिमनी में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे।

कल केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भोपाल प्रवास पर

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सुबह 8 बजे कुण्डलपुर पहुंचकर दर्शन करेंगे, इसके बाद बांदकपुर में भगवान जागेश्वरनाथ का अभिषेक करेंगे। दोपहर एक बजे तेंदूखेडा, शाम 4 बजे नयाखेड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। देर शाम 7 बजे नरसिंहपुर में सोनी समाज की बैठक में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 25 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सागर जिले के रेहली पहुंचकर नामांकन में शामिल होंगे।

Tags

Next Story