MP Election 2023 : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

MP Election 2023 : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
X
कांग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है।

भोपाल। कांग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस का कहना है कि भोपाल में सार्वजनिक बैठक में उन्होंने धमकी दी है, जो भी अधिकारी कमल का ध्यान नहीं रखे। उसे छोड़ना नहीं यदि कोई कर्मचारी कमल को नुकसान पहुंचा। उसकी तत्काल शिकायत की जाए। मुख्यमंत्री शिवराज को आदेश दिया कि मैसेज कर दो कि वह किसी को बचा नहीं पाएंगे।

भाजपा के लिए काम करने के लिए दबाव बना रहे

कांग्रेस ने शिकायत करते हुए कहा है कि अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने और भाजपा के पक्ष में चुनाव की मदद करने के लिए धमकी दी गई है। जो सीधे-सीधे प्रभावित आचार संहिता का उल्लंघन है। केंद्रीय गृह मंत्री शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के साथ भाजपा के लिए काम करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए

कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों में वह का माहौल बना रहे हैं। जो कि संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सार्वजनिक रूप से सरकारी अधिकारियों को धमकाने और भाजपा के पक्ष में काम करने को लेकर आचार संहिता की उल्लंघन किया गया है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

Tags

Next Story