MP Election 2023 : कांग्रेस झूठी, उसके नेता भी झूठे, कांग्रेस यानी झूठ की गारंटी

MP Election 2023 : कांग्रेस झूठी, उसके नेता भी झूठे, कांग्रेस यानी झूठ की गारंटी
X
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 900 वचन दिये थे, लेकिन उनमें से 9 वचन भी पूरे नहीं किए।कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ

भोपाल। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 900 वचन दिये थे, लेकिन उनमें से 9 वचन भी पूरे नहीं किए।कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर दस दिनों में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ, बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला, तो मैं 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा, उन्होंने बदला क्या? कांग्रेस के राज्य के नेता झूठे और केंद्र के नेता भी झूठे। इसका मतलब है कांग्रेस झूठ की गारंटी है। यह बात केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्रसिंह तोमर ने कही। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भिंड के नयागांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान तोमर एवं शर्मा ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले सरपंच रामू कुशवाहा और पप्पू भाई का अभिनंदन किया।

फिर बंटाढार और करप्शननाथ का दौर

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चंबल क्षेत्र दुरावस्था के दौर से गुजरा है। डकैतों का इतना आतंक था कि शाम 6 बजे के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। 2003 में भाजपा की सरकार बनी, इसके बाद से ही ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का विकास किया गया। लेकिन गलती से 15 माह के लिए कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गए थे, तो प्रदेश को फिर उसी दुरावस्था में ले जाने का कार्य कर रहे थे। प्रदेश की जनता फिर वह दौर नहीं देखना चाहेगी। जनता से कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ को कोई सरोकार नहीं है। आजादी के बाद 55 वर्ष तक देश में कांग्रेस पार्टी ने शासन किया, लेकिन गरीबों का जीवन बदलने के लिए कोई कार्य नहीं किया।

देश-प्रदेश के लिए क्या किया?

तोमर ने कहा कि कांग्रेस के लोग सिर्फ देश-प्रदेश में भ्रम पैदा कर रहे हैं। वो खुद ही जय बन जाते हैं और खुद ही वीरू बन जाते हैं। लेकिन इस चुनाव से जय और वीरू का क्या लेना-देना है? रावण और अहिरावण का क्या लेना-देना है? आप इधर-उधर की बातें छोिड़ए और ये बताइये कि इस क्षेत्र के लिए, देश-प्रदेश की जनता के लिए क्या किया है? कांग्रेस प्रत्याशी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक सड़क का नाम बता दें जो उन्होंने बनवाई हो। एक तालाब बता दें जो उन्होंने खुदवाया हो?

भारत को छोड़ें, फटे कुर्ते की फिक्र करें राहुल

केंद्रीय मंत्री तोमर ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जब तक भारत के प्रधानमंत्री हैं, भारत की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। आप भारत की चिंता छोिड़ए और कांग्रेस की फिक्र कीजिए। आपके नेता एक-दूसरे का कुर्ता फाड़ रहे हैं, आप मप्र आइये और उनके कुर्ते को रफू करा दीजिए, तो कांग्रेस पार्टी बची रहेगी।

गरीबों को मिला पक्का घर और मुफ्त इलाज

शर्मा ने कहा कि जब गरीब के बेटे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब देश में गरीबों को पक्का मकान देने की योजना बनाई। झोपड़ी में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए गए।

Tags

Next Story