MP Election 2023: चुनाव से पहले राजनीति में तकरार, कांग्रेस बोली हां हमने भ्रष्टाचार किया!

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावों से पहले प्रदेश का सियासी पारा दिन प्रतिदिन चढने लगा है। नेताओं में तकरार देखने को मिलने लगी है। बीजेपी-कांग्रेस नेता अब तो व्यक्तिगत रूप से आरोप लगाने लगे है। प्रदेश में सीएम शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच सबसे ज्यादा तकरार देखी जा रही है।
गोंविद सिंह और वीडी के बीच तकरार
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोंविंद सिंह ने सबसे पहले शुरूआत करते हुए प्रदेश भाजपा अक्ष्यक्ष वीडी शर्मा पर व्यक्तिगत हमला बोला, गोविंद सिंह का वीडी पर उनकी पत्नी और ससुर को सरकारी लाभ देने का आरोप लगाया, तो वही वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर सिख दंगों में शामिल होने का आरोप जड़ दिया। इतना ही नही वीडी शर्मा ने तो कमलनाथ को जेल जाने की भविष्यवाणी भी कर दी। उन्होंने कहा की सिख दंगों के मामले में कांग्रेस का एक नेता पहले से ही जेल में है और अब कमलनाथ की बारी है।
कांग्रेस ने कहा.. हां हमने किया भ्रष्टावचार!
वीडी के आरोपों के बाद कांग्रेस भी पीछे हटने वालों में से नहीं रही। कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार के दौरान वल्लभ भवन को दलालों का अड्ड के आरोपो का जबाव देते हुए कांग्रेस विधायक, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ करना, बुजुर्गों को पेंशन देना, बेरोजगारों को भत्ता देना अगर भ्रष्टाचार है, तो कांग्रेस ऐसा भ्रष्टाचार करती रहेगी। हमे जब जब मौका मिलेगा हम जनता के हितों में ऐसा भ्रष्टाचार करते रहेंगे।
दिग्विजय भी नही पीछे...
आरोप प्रत्यारोप के बीच सबसे ज्यादा मुखर पूर्व दिग्विजय सिंह दिखाई दे रहे है। दिग्विजय सिंह लगातार सीएम शिवराज, वीडी शर्मा और उनके मंत्री विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते आ रहे है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह सबसे ज्यादा केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते आ रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS