MP Election 2023 Date : MP में आचार संहिता लागू, इस दिन होंगे मतदान और वोटों की गिनती

MP Election 2023 Date : MP में आचार संहिता लागू, इस दिन होंगे मतदान और वोटों की गिनती
X
मध्यप्रदेश में आज आदर्श आचार संहिता लागू गई है। 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है।

भोपाल। 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख का (MP Election 2023 Date ) ऐलान हो गया है। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग ने इस संबंध में ऐलान किया। चुनाव आयोग ने राजस्थान, MP, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मिजोरम में चुनावों का ऐलान किया। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (election commission of India press conference 2023 )कर जानकारी दी।

आदर्श आचार संहिता लागू गई

मध्यप्रदेश में आज आदर्श आचार संहिता लागू गई है। 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों ( m p code of conduct 2023 )का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि साल के अंत में राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर चुनाव आयोग द्वारा आज राज्यों में चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा। मतदान 17 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 03 दिसंबर ​को होगी। आप को बता दें कि अभी मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार हैं।

एमपी में 17 नवंबर को मतदान होगा

5 राज्यों विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजस्थान में 23 नवंबर, एमपी में 17 नवंबर , छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना की तारीख 3 दिसंबर है। मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। जबकि एमपी में 17 नवंबर को मतदान होगा।

राजनीतिक दलों का सुझाव लिया गया

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों का सुझाव लिया गया। 5 राज्यों के 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा । राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों के 16.14 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। 5 राज्यों में 60.2 लाख फर्स्ट टाइम वोटर है।

आपराधिक छवि वाले केस की जानकारी देनी होगी

आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को अपने केस की जानकारी देनी पड़ेगी। 31 अक्टूबर तक पार्टियों को चंदे की जानकारी देनी पड़ेगी।


किया जा चुका है अंतिम प्रकाशन

इसके पहले मध्यप्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा निर्वाचन सदन, भोपाल में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है। अनुपम राजन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम मतदाता सूची की सीडी उपलब्ध कराई जा चुकी है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), बहुजन समाज पार्टी,समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहें थे।


Tags

Next Story