MP Election 2023 : भोजपुर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के बढ़ते जा रहे दावेदार

MP Election 2023 : भोजपुर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के बढ़ते जा रहे दावेदार
X
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे भोजपुर क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के दावेदार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा में जेपी शर्मा, पूर्व प्रदेश सदस्य राजेंद्र बबलू अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सदस्य जोधा सिंह अटवाल, मंगेश नामदेव, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक ताल ठोक रहे हैं।

औबेदुल्लागंज। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे भोजपुर क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के दावेदार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा में जेपी शर्मा, पूर्व प्रदेश सदस्य राजेंद्र बबलू अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सदस्य जोधा सिंह अटवाल, मंगेश नामदेव, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक ताल ठोक रहे हैं। वहीं कांग्रेस में राजकुमार पटेल, बद्री सिंह चौहान, युद्धवीर सिंह, परेश नागर, चंद चौहान आदि दावेदारी दिखा रहे हैं। भोजपुर क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस के नेता जब विधानसभा चुनाव नजदीक आते हैं तब ही अपनी दावेदारी दिखाते हैं साथ ही विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ माहौल बनाते हैं। यह नेता 4 साल 6 महीने तक मौन रहते हैं। भोजपुर में 1998 में 13 दावेदार थे, 2003 में 6 दावेदार थे। भाजापा के 2008 में 8, 2013 में 5 और 2018 में 7 दावेदार थे।

स्व. पटवा से बड़े-बड़े कांग्रेसी नेता हारे

1998 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा ने मध्य प्रदेश बीजेपी दफ्तर में कहा था कि भाजपा के दावेदारों में एकता की कमी है, समर्पण नहीं है। बस जनता को गुमराह कर पटवा का विरोध करना ही मात्र एक लक्ष्य है। स्व. पटवा ने कहा था कि भैया जिससे तुम नेता बने हो उसे भूलो मत। 1985 से कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री से हारे। राजकुमार पटेल से कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल, एडवोकेट विजय धाकड़, भूपत सिंह पटेल हार चुके हैं। मात्र 2003 में कांग्रेश के पूर्व विधायक राजेश पटेल जीते थे। इसके बाद विधायक सुरेंद्र पटवा से पूर्व विधायक राजेश पटेल हारे, 2008, 2013 और 2018 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी हार चुके हैं। इस हार के कारण कांग्रेश भी सकते में हैं। अब 2023 में कौन भाग्यशाली कांग्रेस का दावेदार होगा, जो विधायक सुरेंद्र पाठक का मुकाबला करेगा। वहीं भाजपा के दावेदार पटवा को कैसे रोक पाते हैं, यह एक माह में सब सामने आ जाएगा।


Tags

Next Story