MP Election 2023 : निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भी थामा भाजपा का हाथ

MP Election 2023 : निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भी थामा भाजपा का हाथ
X
बालाघाट ज़िले की वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भोपाल। बालाघाट ज़िले की वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। निर्दलीय जायसवाल मप्र खनिज निगम के अध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री निवास में जायसवाल को सीएम ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जायसवाल कमल नाथ सरकार में खनिज मंत्री भी रहे हैं। वर्ष 2020 में भाजपा की सरकार बनने पर उन्होंने बिना की शर्त के भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। इसके बाद उन्हें मप्र खनिज निगम का अध्यक्ष बना दिया गया था।

Tags

Next Story