MP Election 2023: “इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं” अखिलेश का नाम सुनते ही भड़के कमलनाथ, यहां जाने पूरा मामला

MP Election 2023: “इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं” अखिलेश का नाम सुनते ही भड़के कमलनाथ, यहां जाने पूरा मामला
X
कमल नाथ का बयान बोले 'माहौल बहुत अच्छा है,हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे'. तो वहीं अखिलेश के सवाल पर बोले कमलनाथ 'अरे छोड़ो अखिलेश-वखिलेश को'

MP Election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का परवान अपने चरम पर है। प्रदेश में गजब की चुनावी गर्मी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एमपी विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता कमल नाथ का बयान बोले 'माहौल बहुत अच्छा है,हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे'. तो वहीं अखिलेश के सवाल पर बोले कमलनाथ 'अरे छोड़ो अखिलेश-वखिलेश को'। अब उनका ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबरों के मुताबिक, अखिलेश यादव को ये उम्मीद थी कि आगामी विधान सभा चुनाव में एमपी विधान सभा चुनाव में सीटों का बटवारा प्रदेश स्तर पर होगा पर ऐसा नहीं हुआ।

कांग्रेस ने धोखा दियाः अखिलेश

सीतापुर में पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उन्हें पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो हम उन पर भरोसा नहीं करते। अगर मुझे पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर नहीं होगा तो मैं सपा नेताओं को कभी भी दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता। अगर मुझे पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो मैं उन पर भरोसा ही नहीं करता। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा का पक्ष ले रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि गठबंधन में किसे कितनी सीटें मिलेंगी और गठबंधन किस स्तर पर होगा।

फिर दिया अखिलेश ने विवादित बयान

वहीं अखिलेश यादव ने भी शुक्रवार को कांग्रेस के साथ विवाद पर उन्होंने कहा कि समजवादी पार्टी वही लड़ेगी जहां हमें समर्थन है। हमने छह सीटों की उम्मीद थी लगा चार मिल जायेगा लेकिन हमारे सिटिंग सीट पर भी प्रत्याशी लड़ा दिया। अगर आपको सीट नहीं देनी थी तो समजवादियों से बात नहीं करनी चाहिए थी। कांग्रेस ऐसा करेगी तो कौन साथ रहेगा।

Tags

Next Story