MP Election 2023: कांग्रेस के लिए गले की हड्डी बनी निवाड़ी सीट, प्रत्याशी बदलने पर मंथन, क्या कांग्रेस करेगी सपा से गंठबंधन, यहां जानें

MP Election 2023: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर दी है। जिसमें कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसी लिस्ट में निवाड़ी विधानसभा से कांग्रेस ने अमित राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके बाद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रत्याशी अमित राय का विरोध करना शुरू कर दिया । कार्यकर्ताओं का कहना है यहां कांग्रेस से रोशनी यादव को टिकट दिया जाए।
सपा के साथ सामंजस्य बनाएगी कांग्रेस
बता दें निवाड़ी सीट पर सपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक सपा ने जिताऊ प्रत्याशी को खोजते हुए पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की बेटी और मां को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें बेटी शिंवागी यादव को पृथ्वीपुर विधानसभा से तो निवाड़ी सीट से दीपनारायण की पत्नी को अपना प्रत्य़ाशी बनाया था। मगर अब अटकले यह हैं कि यहां सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने जा रहा है। जिसे कांग्रेस यह सीट सपा को दे सकती है।
क्यों हुआ था अमित राय का विरोध
.कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमित राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं और उनके कांग्रेस में आते ही उनका टिकट फाइनल कर दिया गया। पदाधिकारी बोले कि हम लोग कई साल से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिन पहले ही किसी बीजेपी का व्यक्ति कांग्रेस की सदस्यता लेता है और उसे टिकट दे दिया जाता है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने एक मीटिंग आयोजित की, जिसमें सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने पार्टी के द्वारा दिए गए टिकट को गलत ठहराया और उसे बदलने की मांग की, नहीं तो सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS