MP Election 2023: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति कि भाजपा के नेताओं से चर्चा, जल्द हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

MP Election 2023: नरसिंहपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 144 नामों को शामिल किया गया है। इस सूची में कांग्रेस ने कई नेताओं का टिकट काटा है। पार्टी ने बड़ा उलटफेर महाकोशल में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में किया है। जहां से कमलनाथ सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे एनपी प्रजापति का टिकट काटा गया है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व विधायक शेखर चौधरी को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने लाखन पटेल पर दोबारा भरोसा जताया
नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से मुकाबला करने कांग्रेस ने लाखन पटेल पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। जबकि गाडरवारा सीट पर अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां से भाजपा सांसद राव उदय प्रताप सिंह को पार्टी ने चुनाव लड़ने उतारा हैं। इसी तरह तेंदूखेड़ा से विधायक संजय शर्मा को ही टिकट दिया गया है। जबकि भाजपा ने अभी यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। उल्लेखनीय है कि जिले में चार विधानसभा में से तीन विधानसभा में कांग्रेस ने जबकि तीन विधानसभा में भाजपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।
एनपी प्रजापति कि भाजपा नेताओं से चर्चा
सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की भाजपा के नेताओं से चर्चा की खबर है। वे बीजेपी के कई नेताओं के संपर्क में है। वे जल्द ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले सकते हैं। वे केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के माध्यम से हो सकती है भाजपा में जॉइनिंग।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS