MP Election 2023: रघुवंशी समाज ने रोका दिग्विजय का काफिला, जमकर हुई नारेबाजी, ये बड़ी वजह आई सामने

MP Election 2023: रघुवंशी समाज ने रोका दिग्विजय का काफिला, जमकर हुई नारेबाजी, ये बड़ी वजह आई सामने
X
रघुवंशी समाज ने दिग्विजय सिंह को चेतावनी दी है कि अशोक नगर समेत दो जिलों में प्रत्याशी बदले जाएं नहीं तो इस विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

MP Election 2023: अशोकनगर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जब से दूसरी सूची जारी की तब से पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी है, बीते दिन पूरे प्रदेश में जगह पीसीसी चीफ़ कमलनाथ के खिलाफ़ नारेबाजी कर पुतला फूंका गया है। तो वहीं कई विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बदलने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में रघुवंशी समाज के युवाओं ने भोपाल जा रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का काफिला रोक लिया।

रघुवंशी समाज ने दी दिग्विजय को चेतावनी

दिग्विजय सिंह अशोक नगर से भोपाल वापस आ रहे थे तभी रघुवंशी समाज ने उनका काफिला रोका और नारेबाजी करने लगे दरअसल वे रघुवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जताई। ज्ञापन सौंपकर समाज की अनदेखी करने पर चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

बता दें कि रघुवंशी समाज ने दिग्विजय सिंह को चेतावनी दी है कि अशोक नगर समेत दो जिलों में प्रत्याशी बदले जाएं नहीं तो इस विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह ने घटना को कवर करने गए पत्रकारों के साथ भी अभद्रता की है। दिग्विजय सिंह ने रघुवंशी समाज को दो दिन इंतजार करने का समय दिया। कहा कि-230 सीट पर 4000 टिकट के उम्मीददार, सभी को संतुष्ट करना संभव नहीं है। 130 से ज्यादा सीट प्रदेश में आने का दावा किया है।

Tags

Next Story