MP Election 2023 : राम हमारे ईष्टदेव, मैं अच्छा हिंदू... मैंने राम मंदिर के लिए शिवराज से ज्यादा दान दिया

भोपाल। प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान बाद से नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा िक वह सनातन धर्म का पालन करते हैं और एक अच्छे हिंदू हैं। राम हमारे ईष्टदेव हैं, लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित है। भोपाल में रविवार को मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से ज्यादा दान दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने 1 लाख रु. दान दिए, जबकि मैंने 1.11 लाख रु. दान दिए और वो चेक मैंने पीएम मोदी को भेजा कि जाकर ट्रस्ट को जमा करा दीजिए, लेकिन उन्होंने मुझे वापस भेज दिया कि आप ही जमा करा दीजिए, मैंने वहां जमा करा दिया।
आप अपना दृश्टिकोण तो स्पष्ट कीिजए?
सिंह की यह टिप्पणी एक हफ्ते से भी कम समय के बाद आई है, जब वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नवरात्रि के आखिरी दिन अपने आवास पर ‘कन्या पूजा’ करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच जुबानी बयानबाजी देखने को मिली थी। उधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से पूछा कि श्री राम व श्री राम मंदिर से आपको क्या है? आप अपना दृश्टिकोण तो स्पष्ट कीिजए?
कमलनाथ के साथ विवाद और खींचतान पर दिग्विजय ने दी सफाई
भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं, कांग्रेस एकजुट
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले टिकट वितरण को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ विवाद और खींचतान को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। रविवार को दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एकजुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे। जन बल जीतेगा, धन बल हारेगा। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS