MP Election 2023: भोपाल में इन सीटों पर बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस टेंशन, बदल सकता है पूरा समीकरण

MP Election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के टिकट बांटने के बाद सियासी माहौल गरमाते जा रहा है। राजधानी भोपाल की सभी सातों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इसके बाद तीन सीटों पर कांग्रेस के बागी और एक सीट पर भाजपा के नाराज कार्यकर्ता टेंशन बढ़ा रहे हैं। भोपाल की हुजूर, उत्तर और बैरसिया सीट पर कांग्रेस के बागियों ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। हुजूर में तो पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने प्रचार भी शुरू कर दिया।
नरेश ज्ञानचंदानी को हुजूर से टिकट
हुजूर सीट पर कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को टिकट दिया है। पार्टी ने हुजूर सीट पर आने वाले बैरागढ़ के 55 हजार सिंधियों को साधने के लिए नरेश ज्ञानचंदानी को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर पूर्व विधायक जितेंद्र डागा भी दावेदार थे। टिकट की घोषणा के बाद जितेंद्र डागा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। डागा ने बताया कि उन्होंने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पहले दिन तुमड़ा, बरखेड़ा, पठानिया और भौंरी में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि जनता चाहती हैं कि मैं चुनाव लड़ू। भाजपा ने यहां पर वर्तमान विधायक रामेश्वर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
राम मैहर भी हुए बागी
बैरसिया में कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां पर राम मेहर सिंह भी टिकट की दौड़ में शामिल थे। जयश्री हरिकरण को टिकट मिलने के बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के आवास के बाहर पहुंच कर विरोध जताते हुए मुंडन भी कराया। राम मेहर भी पार्टी से नाराज हैं। वह भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने यहां पर वर्तमान विधायक विष्णु खत्री को टिकट दिया है।
नासिर इस्लाम की हुई एंट्री
उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को टिकट दिया है। अब यहां पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नासिर इस्लाम ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दरअसल विधायक आरिफ अकील ने अपना उत्तराधिकारी आतिफ अकील को बनाया। इस सीट पर आरिफ अकील लंबे समय से चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनकी अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों वोटरों में अच्छी पकड़ है। आरिफ अकील के बेटे को टिकट देकर कांग्रेस को सीट पर कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है। यहां से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS