MP Election 2023 : शिवसेना का मप्र में भाजपा को समर्थन

भोपाल। महाराष्ट्र की शिवसेना के मुख्य नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मध्यप्रदेश शिवसेना इकाई ने भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है। शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय ने मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई ने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर समर्थन देने की घोषणा की है।
मीडिया दिग्दिर्शिका-विजय संकल्प अभियान 2023’ का विमोचन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया सेंटर में पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित ‘मीडिया दिग्दिर्शिका-विजय संकल्प अभियान 2023 का विमोचन कर शुभकामना संदेश दिया। मीडिया दिग्दर्शिका सभी मीडिया के साथियों के द्वारा किए जा रहे कठोर परिश्रम एवं लोकतंत्र के प्रति अगाध समर्पण के लिए भाजपा मीडिया विभाग की ओर से एक आभार पत्र है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS