MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में शिवराज मामा के बाद चाचा की एंट्री, जानिए कौन?

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने आप को प्रदेश के भाई, बहनों और बच्चों का मामा बताते आए है, तो वही लोग उन्हें अब मामा कहकर भी पुकारने लगे है। इसी कड़ी में प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अब चाचा की एंट्री हो गई है। जी हां अब मध्यप्रदेश के बच्चों को चाचा कहने वाला नेता आ गया है।
देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आपको प्रदेश का चाचा बताया है। बीते रविवार को सतना में आयोजित आप की रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामा पर भरोसा नहीं करों, अब तुम्हारा चाचा आ गया है। चाचा पर भरोसा करों, में तुम्हारे लिए स्कूल, कॉलेज, अच्छा अस्पताल बनवाऊंगा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने युवाओं को नौकरियां देने का भी वादा किया है।
आपको बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान ने प्रदेश के सतना में चुनावी अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया था। रैली को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता से 10 वादे किए और अपने आप को प्रदेश का चाचा बताया।
केजरीवाल के 10 वादे
सीएम केजरीवाल ने प्रदेश की जनता से 10 वादे किए है। जिनमें? बिजली फ्री, शिक्षको को स्थायी नौकरी, दवा, जांच और इलाज फ्री, बेरोजगार को 3000 रूपये महीना का भत्ता, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, शहीदों को एक करोड़ की सम्मान निधि जैसे कई वादे शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS