MP Election 2023: नाराज नेताओं से दिग्विजय की अपील: AICC महासचिव को तथ्यों के साथ लिखित में प्रतिवेदन दें, न्याय अवश्य मिलेगा

MP Election 2023: नाराज नेताओं से दिग्विजय की अपील: AICC महासचिव को तथ्यों के साथ लिखित में प्रतिवेदन दें, न्याय अवश्य मिलेगा
X
MP Election 2023: मध्यप्रदेश कांग्रेस की पहले सूची आने के बाद नाराज और असंतुष्ठ नेताओं ने टेंशन बढ़ा दी है। कार्यकर्ता के विरोध में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच द्वंद की स्थिति सामने आ चुकी है।

MP Election 2023: भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने नाराज नेताओं से अपील की है। उन्होंने कहा, एआईसीसी महासचिव को तथ्यों के साथ लिखित में अपना आवेदन दें, न्याय जरूर मिलेगा। टिकिट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी के बाद दिग्विजय ने यह अपील की है।

असंतुष्ठ नेताओं की बढ़ी टेंशन

मध्यप्रदेश कांग्रेस की पहले सूची आने के बाद नाराज और असंतुष्ठ नेताओं ने टेंशन बढ़ा दी है। कार्यकर्ता के विरोध में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच द्वंद की स्थिति सामने आ चुकी है। शिवपुरी के कोलारस से विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों के हंगामें के बाद कमलनाथ का वीडियों सामने आया था। जिसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप अपना आवेदन तथ्यों के साथ एआईसीसी के महासचिव, सचिव और पर्यवेक्षक को लिखित में दें, आपको न्याय जरूर मिलेगा।

दिग्गी का डैमेज कंट्रोल

जबकि टिकट को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं के वीडियों सामने आने के बाद बीजेपी चुटकी लेती नज़र आ रही है। बरहाल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह नाराज और कार्यकर्ताओं से अब अपील करते हुए नज़र आ रहे है और उन्हें अपने राजनीति जीवन के बारे में बताते हुए लिखा कि उन्हें साल 1985 में राजीव गाधी ने 38 साल की उम्र में मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। तब से टिकट वितरण प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सबसे कठिन काम है। आप सभी से विनम्र अपील है, आपको जो कहना है वह तथ्यों के आधार पर एआईसीसी के महासचिव, सचिव और पर्यवेक्षक को लिखित में अपना आवेदन दें, न्याय जरूर मिलेगा। कुल मिलाकर बात की जाए तो कार्यकर्ताओं के आक्रोश के बाद अब दिग्गी राजा डैमेज कंट्रोल में लग गए है।

Tags

Next Story