MP Election Big Breaking : भाजपा के संभािवत उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट का आईएनएच न्यूज चैनल ने किया खुलासा

MP Election Big Breaking : भाजपा के संभािवत उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट का आईएनएच न्यूज चैनल ने किया खुलासा
X
मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की 5 वीं और अंतिम सूची को लेकर शुक्रवार को देर रात तक नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की कोर कमेटी की बैठक में सघन मंथन हुआ है।

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की 5 वीं और अंतिम सूची को लेकर शुक्रवार को देर रात तक नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की कोर कमेटी की बैठक में सघन मंथन हुआ है। बैठक में बाकी बचे सभी 94 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, सूची शनिवार को ही जारी होगी। बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर बाद करीब 3 बजे भाेपाल से नई दिल्ली पहुंचे थे। वहां करीब चार घंटे तक प्रत्याशियों के नामों पर लंबी चर्चा हुई है। भाजपा अब तक उम्मीदवारों की चार सूची जारी कर चुकी हैं। चारों ही सूची का ‘हरिभूिम व आईएनएच न्यूज’ चैनल के प्रधान संपादक डॉ.हिमांशु द्विवेदी ने चुनाव पर अपने विशेष कार्यक्रम में पहले ही खुलासा कर दिया था। पांचवी सूची के संभावित नामों का भी उन्होंने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया।

2 मंत्रियों पर लटकी है तलवार

भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची 39 प्रत्याशियों की जारी कर दी थी, लेकिन कांग्रेस ने पहली सूची 15 अक्टूबर और दूसरी सूची 19 अक्टूबर को जारी की। कांग्रेस ने दोनों सूचियों के माध्यम से 229 सीटों पर प्रत्याशियों कोे लेकर तस्वीर साफ कर दी है। हालांकि, बैतूल जिले के आमला सीट को लेकर अभी फैसला आना बाकी है। कांग्रेस यहां से निशा बांगरे को टिकट दे सकती है। उनका मामला हाईकोर्ट में लंबित है। जबकि भाजपा में 94 सीटों पर फैसले को लेकर केंद्रीय नेतृत्त्व फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। अब तक सूची में शिवराज सिंह चैहान के मंत्रिमंडल के तमाम लोगों को टिकट मिल गयाहै, लेकिन 8 मंत्री अब भी वेटिंग लिस्ट में हैं, जिसमें से 2 मंत्री टिकट पाने में सफल नहीं होंगे।

इन संभावित नामों पर बनी सहमति

विधानसभा संभावित नाम

विजयपुर परीक्षित धाकड़

जौरा सूबेदार सिंह

अंबाह कमलेश जाटव

भिंड नरेंद्र सिंह कुशवाह

मेहगांव राकेश शुक्ला

ग्वालियर दक्षिण नारायण कुशवाह

ग्वालियर पूर्व माया सिंह

पोहरी प्रहलाद भारती

बमोरी महेंद्र सिंह सिसोदिया

अशोकनगर लडडूराम कोरी या

जजपाल जज्जी

मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव

टीकमगढ़ राकेश गिरी

जतारा हरिशंकर खटीक

बीना गजेंद्र राय

पृथ्वीपुर शिशुपाल यादव

निवाड़ी अनिल जैन

बिजावर राजेश शुक्ला उर्फ बबलू

दमोह जयंत मलैया

जबेरा ऋषि लोधी

हटा उमा देवी खटीक

पवई प्रहलाद लोधी या ध्रुव लोधी

रैगांव प्रतिमा बागरी या उषा चैधरी या रानी बागरी

नागौद नागेंद्र सिंह या गगनेंद्र सिंह

सेमरिया केपी त्रिपाठी

त्योंथर सिद्वार्थ तिवारी

मनगवां नरेंद्र प्रजापति

गुड़ प्रणय सिंह या प्रज्ञा त्रिपाठी

चितरंगी डाॅ. रविंद्र सिंह

सिंगरौली रामखिलावन या रामनिवास

धौहनी कुंवर सिंह टेकाम

बालाघाट गौरीशंकर बिसेन

चौरई चौधरी चंद्रभान

शुजालपुर इंदर सिंह परमार

इंदौर-3 गोलू शुक्ला

इंदौर-5 महेंद्र हार्डिया

Tags

Next Story