MP Election : केंद्रीय मंत्री का ग्वालियर दौरा , प्रियंका गांधी पर बोली ये बड़ी बात

MP Election : केंद्रीय मंत्री का ग्वालियर दौरा , प्रियंका गांधी पर बोली ये बड़ी बात
X
प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव (MP Election) होने हैं। जिसको लेकर बड़े नेताओं के प्रदेश भर में दौरे जारी है। यह दौरे दोनों राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा हो रहे हैं।

ग्वालियर। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव (MP Election) होने हैं। जिसको लेकर बड़े नेताओं के प्रदेश भर में दौरे जारी है। यह दौरे दोनों राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा हो रहे हैं। हाल ही में ग्वालियर में प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित है उससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक( MP Election) नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर पहुंचे हैं।

प्रदेश के दौरे पर निकल गए हैं

हाल ही में केंद्रीय मंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बना मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए नरेंद्र सिंह तोमर सक्रिय हो गए हैं । पिछले दिनों उन्होंने राजधानी भोपाल में बड़ी बैठके ली है ।अब वह प्रदेश के दौरे पर निकल गए हैं । जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने प्रभाव वाले क्षेत्र ग्वालियर संभाग से की है।

कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया

ग्वालियर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।इस दौरान केंद्रीय मंत्री से मीडिया ने कूनों में चीतों की मौत और प्रियंका गांधी के ग्वालियर चंबल संभाग में प्रस्तावित रैली को लेकर सवाल पूछे गए हैं।

कांग्रेस को परास्त करेंगे

केंद्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी के ग्वालियर चंबल संभाग की रैली पर कहा कि प्रियंका गांधी पहले भी कांग्रेस की कार्यकर्ता थी और आज भी कांग्रेस की कार्यकर्ता है । आज से पहले भी हमने कांग्रेस को परास्त किया था और हम अब भी कांग्रेस को परास्त करेंगे और प्रदेश( MP Election)में भाजपा की बड़ी बहुमत से सरकार बनाएंगे।

विशेषज्ञों की सलाह पर चीतों को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएगा

हाल ही में कूनों में हो रही चीतों की मौत पर केंद्रीय मंत्री से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चीता परियोजना जो कूनों में शुरू की गई है। एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य आसपास के क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन पैदा करना है ।यह स्वाभाविक है कि जब कोई प्राणी नई जगह जाता है तो उसे जलवायु परिवर्तन के कारण परेशानी तो होती है ।प्रदेश के वन विभाग ने इस मामले पर संज्ञान ले लिया है ।अब विशेषज्ञों की सलाह पर चीतों को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएगा।

Tags

Next Story