MP ELECTION : जनता के बीच कांग्रेस प्रत्याशी भावुक, जुटाई जा रही भीड़

MP ELECTION : जनता के बीच कांग्रेस प्रत्याशी भावुक, जुटाई जा रही भीड़
X
MP ELECTION : अनूपपुर। विधानसभा क्षेत्र कोतमा में कांग्रेस विधायक सुनील सराफ पहुंचे। यहां उनके समर्थन में आई भीड़ को देख कर वह भावुक हो गये। मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रत्याशी नेता इन दिनों भावुक हाेते नजर आ रहे हैं।

MP ELECTION : अनूपपुर। विधानसभा क्षेत्र कोतमा (Kotma) में कांग्रेस (Congress) विधायक सुनील सराफ (Suneel Saraf) पहुंचे। यहां उनके समर्थन (Supoort) में आई भीड़ (Crowd) को देख कर वह भावुक हो गये। मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रत्याशी नेता इन दिनों भावुक हाेते नजर आ रहे हैं। सराफ के अलावा अन्य नेताओं की भावुकता की खबरें सामने आ चुकी हैं।

कोतमा में नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील सराफ़ ने नामांकन के दौरान आम सभा और रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। हाल ही में कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने हजारों की संख्या में रैली निकालकर अपनी शक्ति प्रदर्शन किया था।

टटोली जनता की नब्ज

रैली के बहाने सुनील ने जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास किया है, पिछले पंचवर्षीय चुनाव में 11400 वोट से जीतने के बाद सुनील शराब ने 5 सालों तक कोतमा की जनता से संपर्क साधे रखा था, जिसका परिणाम हुआ कि नामांकन रैली में कोतमा विधानसभा के समूचे क्षेत्र से आम जनमानस एकत्र होकर सुनील के शक्ति प्रदर्शन की भीड़ का हिस्सा बने। इसके साथी मंच से बड़े नेताओं और कांग्रेस के बड़े चेहरे नदारत नजर आए।

कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी से बढ़कर रैलिया में आम जनमानस की भीड़ जमा की। कांग्रेस समर्थकों से कोतमा की गली एवं चौराहे भर गए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ ने गांधी चौक से 2023 के चुनाव के खूंखार भर्ती है उन्होंने भाजपा के प्रशासन को प्रदेश का काला दिवस बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को ठगने का कार्य करती है और कांग्रेस के सेवक जनता का कार्य करते हैं। कोतमा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सराफ़ नामांकन रैली के दौरान गांधी चौक से आम सभा का आयोजन किया जहां सुनील सराफ ने जनता से विधानसभा के आने वाले चुनाव में अपने लिए आशीर्वाद मांगा है वही जनता से पिछले 5 सालों के किए गए कार्यों का सुनील सराफ ने उल्लेख करते हुए जनता के दिल जीतने का प्रयास किया है। कोतमा में अब तक की ऐतिहासिक रैली कर ने जनता के सामने अपना दाव ठोक दिया है, वही कोतमा विधानसभा में अब कांग्रेस और भाजपा की रैली की चर्चाएं तेज हो गई है जिसमें दोनों के रैली के बीच का अंतर या आकलन किया जा रहा है।



Tags

Next Story