MP ELECTION : देश राममय तो कांग्रेस को याद आ रहे राम, विधायक शर्मा का सवाल

MP ELECTION : भोपाल। भाजपा (BJP) के कद्दावर विधायक (MLA) रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण के मामले (Issue) में कमलनाथ के द्वारा दिये गये एक बयान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। विधायक ने राम मंदिर की बात करते हुए कांग्रेस से सवाल पूछा है।
भाजपा विधायक ने सवाल पूछा है कि कांग्रेस का कौन नेता अयोध्या गया है। सोनिया गांधी, कमलनाथ क्या अयोध्या गए हैं। अब देश राममय है तो कांग्रेस को राम याद आ रहे हैं। कांग्रेस की नसों में मौकापरस्ती का खून दौड़ रहा है।
याद दिलाया बयान
विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कमलनाथ कांग्रेस में हैं तो खड़गे के बेटे के बयान के मामले में बोले। इस दौरान उन्होंने कारसेवको पर चली गोली का भी जिक्र किया। शर्मा ने कि कमलनाथ राम जन्मभूमि आंदोलन मामले में भी कुछ बोलें।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था हम बाबारी मस्जिद बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई सरकार और पूरी सरकार विधायकों के साथ अयोध्या राम मंदिर के लोकार्पण में जाएगी। हम जिएंगे राम के लिए, लड़ेंगे राम के लिए, मरेंगे राम के लिए, सनातन का विरोध करने वालों को मिट्टी में मिला देंगे। बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा को उनके बयानों के लिए भी विशेष रूप से जाना जाता है। कट्टर हिन्दू छवि के नेता रामेश्वर शर्मा हमेशा ही धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक होकर अपनी राय रखते हैं। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होनें कांग्रेस को राम मंदिर मुद्दे पर घेरा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS