MP ELECTION : केजरीवाल और पंजाब के सीएम दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर, मांगेंगे जनसमर्थन

MP ELECTION :  केजरीवाल और पंजाब के सीएम दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर, मांगेंगे जनसमर्थन
X
MP ELECTION : भोपाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनावी दौरा कर रहे हैं।

MP ELECTION : भोपाल। आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनावी (Election) दौरा (Visit) कर रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान भी प्रदेश दौरे पर हैं। दोनों ही मुख्यमंत्री 2 दिन के मध्य प्रदेश के दौरे रहेंगे जहां आप प्रत्याशियों के पक्ष में यह नेता चुनावी प्रचार करेंगे।

2 दिन के प्रदेश दौरे के दौरान 8 नवंबर बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां से दोनों ही नेता चाचौड़ा विधानसभा के लिए रवाना होंगे। चांचौड़ा में केजरीवाल और भगवंत मान आप प्रत्याशी ममता मीणा के पक्ष में रोड शो करेंगे।

इन स्थानों पर कार्यक्रम

इसके बाद 9 नवंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान सेंवढ़ा विधानसभा के इंदरगढ़ में रोड शो करेंगे। यहां पर यह नेता आप प्रत्याशी संजय दुबे को जिताने की जनता से अपील करेंगे। सेंवढ़ा के बाद दोनों मुख्यमंत्री मुरैना पहुंचेंगे और मुरैना में आप प्रत्याशी रमेश उपाध्याय के समर्थन में रोड शो करेंगे।

केजरीवाल और भगवंत मान के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक भी रोड शो का हिस्सा बनेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा इन दिनों प्रदेश में बड़ी पार्टियों को टक्कर देने की आकांक्षा दिख रही है। केजरीवाल और भगवंत मान इससे पूर्व भी अपने प्रदेश दौरे पर जनता के सामने गारंटी वाली योजनाएं देने की बात कही थी। आप पार्टी प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी के प्रादेशिक नेता भी इन दिनों चुनावी मैदान में हुंकार भरते हुए बड़ी पार्टियों को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।


Tags

Next Story