MP ELECTION : मंत्री पटेल ने कपडा फाड़ राजनीत पर दिया बयान, प्रत्याशी के पक्ष में माँगा समर्थन

MP ELECTION : मंत्री पटेल ने कपडा फाड़ राजनीत पर दिया बयान, प्रत्याशी के पक्ष में माँगा समर्थन
X
MP ELECTION : बीना| जिले के भानगड़ ग्राम में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिये केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा| यहाँ मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुष्मरिया ने भी उनके साथ पहुंचे|

MP ELECTION : बीना| जिले के भानगड़ (Bhangarh) ग्राम में चुनावी (Election) सभा को सम्बोधित करने के लिये केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahelad Patel) ने कांग्रेस नेताओं (Congress Leader) पर जमकर निशाना साधा| यहाँ मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ भाजपा (BJP) नेता व पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुष्मरिया (Ram Krishna) ने भी उनके साथ पहुंचे| इन नेताओं ने भाजपा से प्रत्याशी के पक्ष में जनता से जनआशीर्वाद माँगा|

मप्र में विधानसभा चुनाव के चलते आम सभाओं का दौर भी शुरू हों गया है| बीना के भानगड़ ग्राम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल व पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुष्मरिया ने भाजपा से प्रत्याशी महेश राय के पक्ष में चुनावी सभा के लिये सम्बोधित किया और अपने भाषण में पीसीसी चीफ कमलनाथ व दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा|

पिछड़ा राज्य

जनता को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुष्मरिया ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है और प्रत्याशी के विधायक बनने के बाद सभी वादे पूरे करते है| उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार जब थी तब मध्य प्रदेश पिछड़ा राज्य बना हुआ था| भाजपा की सरकार में सभी जगह विकास का काम हुआ है|

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि २००३ के पहले की बानी सरकार अब फिर से सपना देख रही है| उन्होंने कहा की २००३ के पहले का थका हुआ यह नेतृत्व भ्रम फ़ैलाने के अलावा कुछ कर नहीं सकता| कांग्रेस के प्रत्यासी टिकट को लेकर मंत्री पटेल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ने कहा था कि हम ६ महीने पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देंगे लेकिन जब ३२ दिन पहले कर पाए और पहली सूचि आई तो पूरे प्रदेश में इस्तीफो की आग लग गई| उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कहा था कि दिग्विजय के कपडे फाड़ो तब से कपडे फाड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है|

Tags

Next Story