MP ELECTION : विंध्य में नई पार्टी के दावे पर मंत्री शुक्ला का तंज, चुनावी महौल गर्म

MP ELECTION : विंध्य में नई पार्टी के दावे पर मंत्री शुक्ला का तंज, चुनावी महौल गर्म
X
MP ELECTION : भोपाल। मध्य प्रदेश शासन में जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भाजपा से अलग हुए नेता नारायण त्रिपाठी पर जमकर निशाना साधा है। शुक्ला ने त्रिपाठी की विंध्य विकास पार्टी के गठन पर तंज कसते हुए कहा है कि यह पार्टी चुनाव के बाद कहीं नजर नहीं आएगी।

MP ELECTION : भोपाल। मध्य प्रदेश शासन (MP Government) में जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल (Rajeendra Shukla) ने भाजपा (BJP) से अलग हुए नेता नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) पर जमकर निशाना साधा है। शुक्ला ने त्रिपाठी की विंध्य विकास पार्टी (Party) के गठन पर तंज कसते हुए कहा है कि यह पार्टी चुनाव के बाद कहीं नजर नहीं आएगी।

इसके साथ ही मंत्री शुक्ला ने आम आदमी पार्टी और विंध्य विकास पार्टी के विंध्य में जीत के दावे पर कहा कि बिल्ली के भाग से एक बार सीख टूट गया तो गलतफहमी हो गई। मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में अंतिम कन्वेंशन नहीं प्रो इनकन्वेंसी फैक्टर है।

त्रिपाठी के प्रत्याशी

मंत्री राजेन्द्र शुक्ला विंध्य क्षेत्र से भाजपा के बड़े नेता माने जाते हैं। इसी क्षेत्र से नारायण त्रिपाठी भी भाजपा में शामिल होते हुए विधायक रहे। त्रिपाठी अपने बयानों के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं। वह कभी कांग्रेस की प्रशंसा करते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ बयान दे देते थे। जिससे पार्टी ने उन्हें तवज्जो देना बंद कर दिया। यही कारण है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने त्रिपाठी का टिकट काट दिया और त्रिपाठी ने नई पार्टी बना ली।

नारायण त्रिपाठी ने विंध्य क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। विंध्य जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। VJP ने 25 सीटों पर नामों का ऐलान किया है। सतना जिले की मैहर विधानसभा से नारायण त्रिपाठी चुनावी मैदान में उतरेंगे। त्रिपाठी विंध्य क्षेत्र में अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं। जिस पर मंत्री शुक्ला ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

Tags

Next Story