MP ELECTION : कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, बाबू जंडेल का नामांकन दाखिल

MP ELECTION : कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, बाबू जंडेल का नामांकन दाखिल
X
MP ELECTION : श्योपुर। कांग्रेसी विधायक बाबू जंडेल ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ श्योपुर शहर में रेली निकालते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

MP ELECTION : श्योपुर। कांग्रेसी (Congress) विधायक बाबू जंडेल (Babu Jandel) ने भी अपना नामांकन (Registration) दाखिल (Submit) कर दिया है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल भारी संख्या में अपने समर्थकों (Supporters) के साथ श्योपुर शहर में रेली निकालते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान जंडेल ने अपने बयान में कांग्रेस में कोई गुट बाजी नहीं होने की बात कही।

बाबू जंडेल अपने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हैं। क्षेत्र में वह आम जनता से सीधे तौर पर जुडे नेता है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोग जंडेल से खुश हैं। अपने क्षेत्र में जनता की मांग पर जंडेल सभी तरह के विकास के काम के लिए आगे होते हैं।

जीत का दावा

मीडिया से चर्चा करते हुए जंडेल ने इस बार के चुनाव में अपनी 75 हजार वोटों से जीत हासिल होने दावा किया है। जंडेल ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुट बाजी नहीं है। कांग्रेस अपने पैरो पर खड़ी हुई है, जिसने कांग्रेस को बर्बाद किया था वह निकल गया है।

जंडेल ने सीधे तौर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंधिया कांग्रेस में जो कचरा था वह अब भाजपा में चला गया है। बता दें कि बाबू जंडेल अपने बयानाें के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व जब उनके क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसान परेशान हो रहे थे तब भी उन्होंने अजीब बयान देते हुए कहा था कि अगर क्षेत्र के लोग उन्हें गधे पर बैठा कर उनकी बारात निकालें तो बारिश अच्छी हो सकती है। जंडेल ने इसे एक टोटका बताते हुए बयान दिया था जो सुर्खियों में रहा। जंडेल अपने क्षेत्र में जमीनी नेता के रूप में पहचान रखते हैं यही कारण है कि बाबू जंडेल जब अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे तब उनके साथ समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी इन दिनों नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं।


Tags

Next Story