MP ELECTION : अब ‘श्याम और छेनू’ की एंट्री, शिवराज का पहले ‘जय और वीरू’ पर बयान

MP ELECTION : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कांग्रेसी (Congress) नेताओं (Leader) पर निशाना साधते हुए ‘जय और वीरू’ (Jai and Veeru) पर दिये बयान के बाद अब ‘श्याम और छेनू’ (Shyam and Cheanu) का स्लोगन देकर तंज कसा है। मध्य प्रदेश में पहले ‘जय और वीरू’ आये थे। अब ‘श्याम और छेनू’ की जोड़ी छा रही है।
शिवराज का यह बयान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के लिए माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन नेताओं का नाम लिया बिना श्याम और छेनू बोल कर एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में नया तड़का लगाया है।
फिल्म कैरेक्टर पर नाम
मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीतिक अब फिल्मी होती जा रही है। अब देखिए न पहले यहां शोले के ‘जय और वीरू’ ने एंट्री मारी। तो अब मेरे अपने फिल्म के ‘श्याम और छेनू’ भी आ गए। कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा अब कमलनाथ और दिग्विजय के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। खासतौर पर सीएम शिवराज एक के बाद एक रोज नए-नए जुमले गढ़ रहे हैं। पहले उन्होंने इस सियासी जोड़ी को फिल्म ‘शोले’ के जय और वीरू का नाम दिया। अब ‘मेरे अपने’ फिल्म के श्याम और छेनू से इस जोड़ी की तुलना की है।
जय-वीरू के बयान को लेकर कमलनाथ ने भी इस ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जय-वीरू की जगह नई जोड़ी को लाने के पीछे के मकसद को लेकर कुछ लोग इस समझ भी नहीं पा रहे हैं। बता दें शिवराज के बयान पर कमलनाथ का ट्वीट आया था कि जय-वीरू तो अन्याय के खिलाफ लड़े थे..बाकी आप समझदार हैं..कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी वजह से अब सियासत में श्याम और छेनू की एंट्री हो गई है। फिल्म में दोनों ही मोहल्ले के मवाली रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS