MP ELECTION : प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा एक दिन का टला, अगले दिन धार में

MP ELECTION : इंदौर। कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मध्य प्रदेश चुनावी जनसभा (Program) एक दिन (One Day) के टाल (Cancel) दी गई है। सूत्रों द्वारा मिल रही जानकारी के अनुसार 5 नवंबर को प्रियंका का यह कार्यक्रम धार और इंदौर जिले में सुनिश्चित किया गया था।
लगातार कार्यक्रम
रविवार को धार जिले के कुक्षी और इंदौर पांच में प्रियंका गांधी की जनसभा का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था। यह कार्यक्रम अब 6 नवंबर को कर दिया गयाा है। इसके बाद से प्रियंका गांधी के 9 नवंबर तक मध्य प्रदेश में लगातार कार्यक्रम होते रहेंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के सभी नेता प्रदेश में 70 चुनावी रैलियां करेंगे। इसके साथ ही कमलनाथ की 70 रैली, दिग्विजय सिंह की 60 और रणदीप सिंह सुरजेवाला की 30 रैली को लेकर जानकारी दी गई है। जिसमें 22 रैली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ,महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा जानकारी साझा की गई थी। इसके साथ ही कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला की रैलियॉं भी मध्य प्रदेश में चल रही हैं। शनिवार को मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ प्रदेश के बालाघाट में जनसभा को संबोधित करते नजर आये।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS