MP ELECTION : जनता के जीवन में क्या तरक्की हुई, दमोह में प्रियंका गांधी

MP ELECTION : दमोह। कांग्रेस (Congress) नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) दमोह (Damoh) जिले में जनसभा (Program) को संबोधित करने पहुंची (Reached) हैं। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है।
जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मध्यप्रदेश में कई वर्षों से बीजेपी की सरकार है लेकिन क्या मध्यप्रदेश की जनता के जीवन में तरक्की हुई क्या ? क्या रोज़गार मिले हैं ? क्या महंगाई घटी है ? नहीं, तो बीजेपी की सरकार जनता के लिए क्या कर रही है ?देश और मध्यप्रदेश की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है, उसमें मिडिल क्लास, गरीबों के लिए, किसानों के लिए कुछ नहीं है।
प्रिंयका के मध्य प्रदेश दौरे पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा है कि प्रियंका गांधी ने जनता में जिस जोश और उत्साह का संचार किया है, वह अभूतपूर्व है। दमोह और आसपास के लोगों ने दिखा दिया कि वह कांग्रेस पार्टी और प्रियंका जी को कितना स्नेह करते हैं। इस प्रेम और स्नेह के लिए दमोह की जनता का बहुत-बहुत आभार।
दमाेह पहुंचे पर प्रियंका का यहां स्वागत किया गया। इसके पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा कर चुके हैं। प्रियंका हेलीपैड से सभा स्थल के लिए रवाना हुईं। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा के कांग्रेस के नेता अपनी उम्मीदवारी को लेकर प्रियंका से सीधे तौर पर टिकट की मांगने की बात पूर्व में सामने आ रही थी। जिसपर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है। यह जरूरी है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस की एक सूची वॉयरल हाे रही है। जिसमें निशा बांगरे सहित 4 अन्य नेताओं के नाम हैं। इस सूची को कांग्रेस पूरी तरह फर्जी बता रही है। सूची को लेकर कांग्रेस भाजपा पर आरोप भी मढ़ते दिखाई दे रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS