MP ELECTION : छतरपुर में पंजाब के मुख्यमंत्री का रोड़ शो, गिनाई फ्री की योजनाएं

MP ELECTION : छतरपुर। आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bagwant Man) ने छतरपुर (Chhatarpur) जिले में अपनी पार्टी के लिए रोड शो (Road Show) में शामिल होने के लिए भेजा। मध्यप्रदेश पहुंच कर भगवंत मान ने जनता को फ्री की योजनाएं देने का चुनावी वादा भी किया। आप पार्टी से जुडे़ नेताओं ने भगवंत मान का जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए रोड़ शो को सफल बनाया।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी पूरी सक्रियता दिखा रही है। पार्टी ने प्रदेश में अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे सरदार भगवंत मान रोड शो में शामिल होते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की जमकर सराहना की।
अन्य दलों पर लगाया आरोप
जिले के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगांव नगर में रोड़ शो करते हुए भगवंत मान ने जनता को पंजाब एवं दिल्ली में चल रही आम आदमी पार्टी की सरकार के बारे में बताया और कहा कि हमारे केजरीवाल जनता के लिए बिजली फ्री दे रहे हैं। इसके साथ ही अनेक योजनाएं वह चला रहे हैं। जिन्हें जनता लगातार पसंद भी कर रही है।
मान ने कहा कि अब बारी एमपी की है जहाँ की जनता परिवर्तन चाह रही है। तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना रही है। साथ ही पंजाब के सीएम ने जनता के बीच बोलते हुए कहा कि ये भाजपा, कॉग्रेस बाले चार साल तो जनता को लूटते हैं और आखिरी एक साल में लॉलीपॉप देकर चले जाते है। मगर इस बार इन लोगो की बातों में मत आना । जब बजने लगी बीजेपी के लिए खतरे की घंटिया तो मोदी जी को याद आ गई केजरीवाल की गारंटिया अब पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली का बिल जीरो आता है। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान अपने भाषण के दौरान पूरे टाइम पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता भी परिवर्तन चाह रही है इसलिए आम आदमी पार्टी को पसंद कर रही है इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान अपने प्रत्याशी रामजी पटेल का नामांकन फार्म भरवाने तहसील कार्यालय भी पहुंचे जहां पर आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS