MP ELECTION : डागा के घर रामेश्वर शर्मा, क्या हैं इस गुप्तगू के मायने

MP ELECTION : डागा के घर रामेश्वर शर्मा, क्या हैं इस गुप्तगू के मायने
X
MP ELECTION : भोपाल| राजनीति में जनता के समाने एक दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले नेता आपस में कितने सोहार्दपूर्ण तरीके से मुलाकत करते हैं इसका एक उदहारण मध्य प्रदेश के विधान सभा के चुनावी रंग में भी देखने को मिल रहा है|

MP ELECTION : भोपाल| राजनीति (Politics) में जनता (Public) के समाने एक-दूसरे (Each Other) पर कीचड़ उछालने वाले नेता (Leader) आपस में कितने सोहार्दपूर्ण (Polite) तरीके से मुलाकत करते हैं इसका एक उदहारण मध्य प्रदेश के विधान सभा के चुनावी रंग में भी देखने को मिल रहा है|

जब राजधानी भोपाल में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा के घर पहुंच गये| जहां कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा चली| बताया जा रहा है कि यहाँ पर दोनों नेताओं के बीच लगभग 30 मिनट तक गुप्तगू चली|

हो सकती है घर वापसी

विधानसभा चुनाव में गुरुवार को जब प्रत्याशी नाम वापसी का अंतिम दिन है| ऐसे में इन दिग्गज नेताओं के मुलाकात के क्या मायने हो सकते हैं| इस पर कयास लगाना राजनीति पंडितो के लिए भी मुश्किल हो रहा है|

हुजूर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र डागा के नामांकन जमा करने के बाद से भाजपा नेता डागा से सम्पर्क करते हुए नज़र आ रहे हैं| कयास यह भी लगाया जा रहा है कि कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा की भाजपा में घर वापसी हो सकती है| इसके लिए भाजपा के नेतााओं द्वारा प्रयास भी किया जा रहा है| एक जानकारी यह भी दी जा रही है कि डागा कांग्रेस से नाराज़ चल रहे हैं और डागा को मानाने के लिए कांग्रेस के नेता भी उनसे सम्पर्क कर रहे हैं की वह नाम वापसी के लिए हामी भर दें| इसके लिए सभी नेताओं के द्वारा प्रयास किया जा रहा है| फ़िलहाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की जितेंद्र डागा से की गई मुलकात से सुत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रहे है की देगा जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है|

Tags

Next Story