MP Election Results 2023 : मां पीतांबरा का पूजन-अर्चन करने के बाद चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की कामना भी की

भोपाल। देश के पांच राज्यों मप्र, राजस्थान,छत्तीसगढ़, तेलंगाना व मिजोरम विधानसभा के चुनाव परिणाम से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दतिया में मां पीतांबरा की शरण में पहुंच गए। उन्होंने बाकायदा मां पीतांबरा की विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी राज्यों का चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की कामना की। नड्डा का हालांकि पूरी तरह से यह निजी दौरा था। वे परिवार सहित यहां पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उनसे मिलकर अभिवादन किया। पांचों राज्यों का चुनाव परिणाम एक साथ 3 दिसंबर को आएगा।
लंच व डिनर सिंधिया महल में किया
नड्डा ने लंच व डिनर सिंधिया महल में किया। उनके ग्वालियर व दतिया दौरे को लेकर भाजपा ने अच्छी खासी व्यवस्था की है। ग्वालियर से वे दतिया पहुंचे। वहां पूजन-अर्चन किया। इसके बाद वे फिर से ग्वालियर आ गए। नड्डा यहां जयविलास पैलेस होटल में ठहरे हुए हैं। दोपहर में उन्होंने लंच सिंधिया महल में किया। रात्रि विश्राम के दौरान डिनर भी वहीं किया। वे शनिवार को यहां से रवाना होंगे। उधर, नड्डा के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जो भी मौके पर पहुंचा, सभी का अभिवादन किया।
नड्डा सुबह ग्वालियर पहुंचे
नड्डा सुबह सबसे पहले ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेताओं ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्याेतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल समेत अन्य नेता मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS