MP ELECTION : कांग्रेस छोड़ सविता दीवान भाजपा में शामिल, मंत्री तोमर ने दिलाई सदस्यता

MP ELECTION : भोपाल। कांग्रेस (Congress) से नाराज चल रहीं महिला नेत्री ने आखिरकार अपना इस्तीफा देते हुए अब भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस को इस बार के विधानसभा चुनाव (Election) में प्रत्याशी (Candidate) टिकट (Ticket) को लेकर लगातार मुश्किलों (Problems) का सामना करना पड़ रहा है।
होशंगाबाद की पूर्व विधायक सविता दीवान ने गुरूवार को भाजपा में सदस्यता ले ली है। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिती में सविता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नर्मदापुरम जिले की बड़ी नेता सविता दीवान मानी जाती हैं।
किया था पोस्ट
सविता दीवान के पिता तीन बार के विधायक रह चुके हैं। जबकि सविता भी एक बार की विधायक रही हैं। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी टिकट नहीं मिलने से वह नाराज थीं। सोशल मीडिया पर सविता ने अपनी बात रखते हुए कांग्रेस से अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने इससे पहले सोशल मीडिया पर अपनी ओर से पोस्ट डालते हुए लिखा है कि अपना अस्तित्व बचाने को अपनों से लड़ना पड़ता है। जब भीष्म अधर्म के रक्षक हों तो अर्जुन बनना पड़ता है। इसके साथा ही सविता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक और पोस्ट करते हुए लिखा है कि उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरुरी है। जो जिंदा हों तो फिर जिंदा आना जरूरी है। उनकी इस पोस्ट से कयास लगाया जा रहा था कि सविता कांग्रेस से बेहद खफा थीं। सविता ने सोहगपुर से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग की थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया यहां से कांग्रेस ने पुष्पराज पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। पुष्पराज पटेल कांग्रेस से जिलाध्यक्ष भी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS