MP Election Today : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी भोपाल और केंद्रीय मंत्री तोमर करेंगे बारादरी में मतदान

MP Election Today : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी भोपाल और केंद्रीय मंत्री तोमर करेंगे बारादरी में मतदान
X
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी लोकतंत्र के महापर्व पर शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी लोकतंत्र के महापर्व पर शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सुबह 8.30 बजे हुजूर विधानसभा के वार्ड क्र. 80 के बूथ क्र. 223 पहुंचकर मतदान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक व नरेन्द्र सिंह तोमर सुबह 10.30 बजे मतदान करेंगे।

यह नेता यहां करेंगे मतदान

केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक सुबह 8 बजे टीकमगढ़ के ईदगाह के सामने यांत्रिकी सेवा विभाग बूथ क्र. 74 में मतदान के लिए पहुंचेगे।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सुबह 8 बजे नरसिंहपुर के शंकराचार्य वार्ड बूथ क्र. 194 में मतदान करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कनकेश्वरी काॅलेज बूथ क्र. 258 में मतदान करेंगे।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सुबह 8 बजे दतिया के वार्ड-29 के राजघाट कॉलोनी में मतदान के लिए पहुंचेगे।

राजेन्द्र शुक्ला रीवा विधानसभा के वार्ड क्र. 23 बूथ क्र. 111 अमहिया में मतदान करेंगे।

अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्र्ीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य सुबह 7 बजे गोहद नपा परिषद में मतदान करेंगे।

वरिष्ठ नेता प्रभात झा सुबह 10 बजे खादी ग्रामोद्योग, जीवाजी गंज ग्वालियर में मतदान के लिए पहुंचेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार सुबह 8 बजे महू के वार्ड क्र. 172 पर मतदान करेंगी।

Tags

Next Story