MP Election Today : हुजूर के कटारा में दीपावली की थीम पर बनाया आदर्श मतदान केंद्र, रोशनी से जगमगाया

भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी में शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होना है। शहर में आदर्श, पिंक और दीपावली थीम पर आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान केंद्र को रंग-बिरंगे गुब्बारे, लाल कारपेट, रंगोली और लाइटिंग से सजाया गया है। हुजूर के कटारा में स्थित संस्कार भारती विद्यापीठ में बनाए गए मतदान केंद्र को दीपावली थीम पर सजाया गया है। मतदान केंद्र को लाइटिंग और रंगाेली से सजाया गया है।
मतदान हमारा अधिकार और दायित्व भी
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना अतिआवश्यक है। आपका हमारा वोट आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह हमारा अधिकार व दायित्व बनता है स्वयं भी मतदान करें दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
- डॉ सुनील पाण्डेय, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट
देश के प्रति फर्ज निभाना है
मतदान लोकतंत्र का आधार है और चुनाव जनता का स्वर है। मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार तो है ही, साथ ही देश के प्रति फर्ज निभाना भी है। एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने स्वतंत्र विचार और सोच समझ से मतदान के माध्यम से देशहित के लिए योग्य प्रत्याशी का चयन करना चाहिए।
अमिता कौरव, मतदाता, कटारा हिल्स
विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी में शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होना है। शहर में आदर्श, पिंक और दीपावली थीम पर आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान केंद्र को रंग-बिरंगे गुब्बारे, लाल कारपेट, रंगोली और लाइटिंग से सजाया गया है। हुजूर के कटारा में स्थित संस्कार भारती विद्यापीठ में बनाए गए मतदान केंद्र को दीपावली थीम पर सजाया गया है। मतदान केंद्र को लाइटिंग और रंगाेली से सजाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS