MP Election Today : दुल्हन की तरह सजा सुभाष स्कूल का आदर्श मतदान केंद्र, बना महिला बूथ

MP Election Today :  दुल्हन की तरह सजा सुभाष स्कूल का आदर्श मतदान केंद्र, बना महिला बूथ
X
राजधानी के मतदान केंद्रों में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले देर शाम तक तैयारी चलती रहीं। इसी के तहत मध्य विधानसभा के सुभाष स्कूल स्थित मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

भोपाल। राजधानी के मतदान केंद्रों में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले देर शाम तक तैयारी चलती रहीं। इसी के तहत मध्य विधानसभा के सुभाष स्कूल स्थित मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसे महिला बूथ बनाया गया। इस बूथ की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारी संभाल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर मतदाताओं के लिए पेयजल के साथ ही साथ छांव में बैठने की भी व्यवस्था की गई थी। सजावट इस तरह से की गई थी कि मतदान करने आए लोगों को अच्छा अनुभव हो। वोटरों को बैठने के लिए भी विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।

तैयारी में जुटा रहा मतदान दल

स्थान मध्य क्षेत्र विधानसभा के शा.नवीन उ.मा.वि.अरेरा कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र में गुरुवार को दोपहर के करीब दो बजे थे। यहां पानी के विशेष इंतजाम के साथ ही परिसर में पंडाल लगाया जा रहा था। इसके अलावा यहां पर विशेष लाइट लगाई जा रही थी। एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र को आदर्श मतदान के रूप में सजाने और विकसित किए जा रहे है। आदर्श मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय के साथ ही साथ मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष व्यवस्था की गई।

महिला अधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

सुभाष स्कूल में महिला बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर चुनाव महिला अधिकारी पूरी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। दोपहर तीन बजे यहां मतदाताओं को बैठने के लिए कुर्सियां रखी जा रही थी। वहीं पानी के लिए वाटर कूलर लगाया गया है।


Tags

Next Story