MP : पंचायतों से पहले नगरीय निकायों के होंगे चुनाव, पार्षद चुनेंगे महापौर

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में प्रभावी वैक्सीनेशन के बाद नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराना संभव माना जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने नगरी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक ली।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले नगरीय निकाय के चुनाव होंगे। इसके साथ ही बैठक में समय सीमा के अंदर नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 347 नगरीय निकाय में चुनाव होंगे।
मध्यप्रदेश में अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव होगा। नगरीय निकाय के महापौर और अध्यक्ष जनता नहीं बल्कि पार्षद चुनेंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं। इनमें से 347 में आम निर्वाचन कराये जाना है। दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा। महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। कुल 19 हजार 955 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। कुल अभी 60 नगरीय निकायों का कार्यकाल बाकी है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है।
पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में करवाये जायेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551, सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जायेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS