MP ELECTION : वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर लगाया सट्टे का आरोप, बघेल सरकार से सवाल

MP ELECTION : भोपाल। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए सट्टे (Betting) का आरोप (Accuse) लगाया है कि महादेव एप के प्रमोटर्स कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए विदेश से निर्यात कर रहे थे। जिसकी खुफिया जानकारी ईडी को मिली थी।
छत्तीसगढ़ का हवाला देते हुए शर्मा ने अपने आरोपाें में कहा है कि महादेव बेटिंग एप घोटाले के आधार पर कहा जा सकता है की कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए शर्मा ने आरोप लगाया है।
जांच नहीं होने दी
शर्मा ने कहा है कि भूपेश बघेल सत्ता में रहते हुए सट्टे का खेल चलते रहे। भूपेश बघेल ने केस की जांच भी नहीं होने दी। बेटिंग एप के प्रमोटर्स ने ईडी को बताया कि भूपेश बघेल को नियमित रूप से 508 करोड़ रुपए दिए हैं।
शर्मा ने कहा कि महादेव एप के प्रमोटर्स कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए विदेश से निर्यात कर रहे थे। जिसकी खुफिया जानकारी ईडी को मिली थी। असीम दास के पास से 5 करोड़ से अधिक की राशि मिली। जिसके बाद असीम दास ने भूपेश बघेल की मिलीभगत की बात को स्वीकार किया। वीडी शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान पूछा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल। क्या यह सत्य से कि कांग्रेस नेताओं को असीम दास की सहायता से शुभम सोनी पैसा पहुंचते थे। क्या यह सत्य है कि एक वाइस मैसेज के जरिए असीम दास से पैसे मंगवाए गए। उन्हाेंने कहा कि चाहे मध्यप्रदेश के करप्शनाथ के पीए के पास से रकम मिली हो या छत्तीसगढ़ में मिला घोटाले का पैसा यह ऊपर तक जाता है। इस दौरान भाजपा ने एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS